डेस्क :तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच एक ‘‘गठजोड़’’ होने का आरोप लगाया। रेड्डी ने इसके साथ ही बीआरएस अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव और केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ ‘‘अफवाहें’’ फैलाने और राज्य के विकास में ‘‘बाधाएं’’ खड़ी करने का आरोप भी लगाया। रेवंत रेड्डी ने जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी उम्मीदवार वी. नवीन यादव के समर्थन में चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हुए आरोप लगाया कि किशन रेड्डी हैदराबाद मेट्रो रेल परियोजना के विस्तार और मुसी पुनर्जीवन परियोजना में बाधा डालकर हैदराबाद के विकास को बाधित कर रहे हैं।
