डेस्क :बिहार में राजनीतिक तनाव गुरुवार को उस समय बढ़ गया जब प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी (जेएसपी) के एक समर्थक की पटना के मोकामा में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान दुलारचंद यादव के रूप में हुई है। पीटीआई के अनुसार, स्थानीय लोगों का दावा है कि दो पार्टियों के समर्थकों के बीच झड़प के बाद दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई।एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुलारचंद की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई जब वह जेएसपी के एक अन्य उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए प्रचार कर रहे थे।
