बिहार

महागठबंधन के लिए नई चुनौती! NDA के घोषणापत्र में बिहार को ‘विकसित’ बनाने का रोडमैप, महिला-युवाओं को मिलेगा सीधा लाभ

डेस्क :राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपना घोषणापत्र जारी करते हुए युवाओं और महिलाओं को लेकर बड़े वादे किए। राजग ने दावा किया कि इस राज्य में उसके सत्ता में आने पर हर युवा के ‘‘सुनहरे भविष्य की गारंटी’’ दी जाएगी, जबकि महिलाओं को ‘‘समृद्धि और आत्मनिर्भरता’’ के मार्ग पर आगे बढ़ाया जाएगा। घोषणापत्र में कहा गया है कि राजग एक करोड़ से अधिक सरकारी नौकरियां और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगा। इसके लिए राज्य में कौशल जनगणना कराई जाएगी और कौशल आधारित रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही, हर जिले में विशाल कौशल केंद्र स्थापित कर बिहार को वैश्विक कौशल केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *