बिहार

सीवान में योगी का महागठबंधन पर तीखा वार: बोले- राजद-कांग्रेस लाएंगे माफिया राज

डेस्क :उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को महागठबंधन पर तीखा हमला बोला और कहा कि अगर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस बिहार में सत्ता में आए तो राज्य में माफिया राज वापस ला देंगे। आदित्यनाथ ने यह टिप्पणी बिहार के सीवान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार मंगल पांडे के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए की। उन्होंने कहा कि जिन्होंने बिहार में पहचान का संकट पैदा किया, जिन्होंने सिवान के लोगों को डर के साये में जीने पर मजबूर किया, हम उन्हें बिहार की सत्ता में नहीं आने देंगे। यह पहचान की लड़ाई है और बिहार में स्वर्णिम युग को पुनः स्थापित करने की लड़ाई है। भारत तभी विकसित होगा जब बिहार विकसित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *