
दरभंगा। जिले में दलित गरीबों पर बढ़ते हत्या, उत्पीड़न के खिलाफ पीड़ितों को न्याय के सवाल पर भाकपा (माले) दरभंगा जिला कमिटी के बैनर तले विभिन्न घटनाओं के पीड़ित परिवारों के परिजन वरीय पुलिस अधीक्षक के समक्ष कल से चल रहे सामूहिक अनशन आज दूसरे दिन वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) से सकारात्मक वार्ता के बाद स्थगित किया गया। कल से चल रहें सामूहिक अनशन में पतोर के विंदेश्वर राम की विधवा रीता देवी, धोई के डोमू राम अनशन पर बैठे हैं। रीता देवी के साथ उसके आठ छोटे छोटे बच्चियां भी धरना पर बैठी हैं। अनशनकारियों को भाकपा (माले) के वरिष्ठ नेता आर के सहनी ने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। मो जमालुद्दीन की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि नीतीश – भाजपा के राज में दलित गरीबों पर अत्याचार उत्पीड़न काफी बढ़ गया हैं। दरभंगा में विंदेश्वर राम की हत्या हो, मानवता को शर्मसार करने वाले बेला की 6वर्षीय बच्ची से बलात्कार हत्याकांड हो, महादलित डोमू राम पर दबंगो का जानलेवा हमला हो, हरिनगर के दलितों पर हुए बर्बर हमला इसके गवाह हैं। उन्होंने कहा कि सरकार प्रशासन दलित गरीबों पर बढ़ते अत्याचार पर लगाम लगाए। पूर्व प्रमुख हरि पासवान ने कहा विंदेश्वर राम के हत्यारे अगर एक सप्ताह में गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन को उग्र तेज किया जाएगा।
नगर सचिव कामेश्वर पासवान, राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार, शनिचरी देवी, अशोक पासवान, पप्पू पासवान, नंद लाल ठाकुर, मो जमालुद्दीन, पप्पू कुमार पासवान, पतोर के मुखिया फेकन पासवान, विष्णु राम, शिला देवी, त्रिवेणी यादव, ब्रह्देव यादव, किशुन पंडित, बिंदिया देवी, प्रमिला देवी, बदमिया देवी, अनीता देवी, रंभा देवी,विष्णु राम आदि उपस्थित थे।