बिहार

तेजस्वी का NDA पर डबल अटैक: घोषणापत्र को ‘माफ़ी पत्र’ बताया, नीतीश की सेहत पर भी सवाल

डेस्क :राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घोषणापत्र पर निशाना साधते हुए मांग की कि गठबंधन को जनता से माफी मांगनी चाहिए और अपने ‘संकल्प पत्र’ की जगह ‘माफी पत्र’ जारी करना चाहिए, क्योंकि पिछले चुनावी वादे पूरे नहीं हुए हैं और नए वादे किए गए हैं। राजद नेता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव शुरू होने से छह दिन पहले जारी किए गए एनडीए के ‘संकल्प पत्र’ में क्या लिखा है, इस बारे में शायद सीएम को भी जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *