राष्ट्रीय

क्या ट्रंप की बहुत याद आ रही है? भाजपा के अजय आलोक ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

डेस्क :भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने गुरुवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई कायरतापूर्ण टिप्पणी की निंदा करते हुए इसे अनावश्यक बयान करार दिया। एएनआई से बात करते हुए, आलोक ने कहा कि राहुल गांधी मूर्ख और पापी हैं जिन्होंने छठी मैय्या का अपमान किया है। भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी मूर्ख और पापी हैं। पापी, क्योंकि उन्होंने छठी मैय्या का अपमान किया। ये वही राहुल गांधी हैं जिन्होंने कहा था कि हिंदू धर्म में ‘शक्ति’ है और हम ‘शक्ति’ से लड़ रहे हैं। उन्होंने सभी का अपमान किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की माँ को गाली दी और छठी मैय्या का अपमान किया। अब वह इंदिरा गांधी का भी अपमान कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *