अन्य

आज बेरोजगारी से परेशान नौजवान बड़ी तेजी के साथ तेजस्वी यादव से जुड़ रहे है,  आजका युवा आज परिवर्तन के मूड में है, प्रदेश को आगे ले जाने वाले तेजस्वी को लाना चाहते है : एमएए फातमी

दरभंगा। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सह राष्ट्रीय जनता दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मो. अली अशरफ फातमी ने पत्रकारो से बात करते हुए कहा की आज हमें लोगों में परिवर्तन दिखाई दे रहा है आज जाकर देख लो युवा आज पूरे परिवर्तन के मूड में है। यह आपको क्षेत्र में जाकर मालूम हो जाएगा। लोगों का रुझान परिवर्तन की ओर है और बिहार की सत्ता युवा नेता तेजस्वी यादव के हाथो में देना चाहते है। मुझे सबसे बड़ा सवाल यह लगता है बिहार में सबसे बड़ा मुद्दा पलायन और भ्रष्टाचार अपराध है। जिससे बिहार के युवा परेशान है, युवा परिवर्तन चाहते हैं जिस वजह से बड़ी संख्या में तेजस्वी यादव से बिहार के नौजवान लगातार जोड़ रहे हैं। हमारे नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने यह घोषणा किया है की हर घर में कम से कम एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी। पटना से चलने वाली नीतीश कुमार की डबल इंजन की सरकार थक चुकी है और किसी तरह से भाजपा सत्ता हरियाणा चाहती है और दिल्ली की नरेंद्र मोदी की सरकार 11 सालों से सत्ता में है वही भाषण वही बात नया कुछ भी नहीं थक चुकी केंद्र सरकार के झूठे वादों से लोग भी थक चुके हैं। 20 सालों से सत्ता में रहने के बाद भी आज बिहार में सबसे ज्यादा बेरोजगारी और शिक्षा है। आज लोगों के पास काम नहीं है, जिससे वें पलायन करने को मजबूर हैं। 20 सालों में बिहार को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया गया है। हायर एजुकेशन या सेकेंडरी एजुकेशन में शिक्षा का बहुत बुरा हाल है। स्वास्थ्य व्यवस्था भी यहां ठीक नहीं है लोग इलाज के लिए दिल्ली मुंबई कोलकाता लखनऊ बेंगलुरु ईलाज के लिए जाने को मजबूर है। इसलिए लोग इसी लिए थकी हुई सरकार को हर हाल में बदलना चाहते हैं। लोग नई सत्ता में खुलकर सांस लेना चाहते हैं, बिहार को आगे बढ़ना चाहते हैं। नए-नए उद्योग खोलना तो छोड़ दो बंद पड़े फैक्ट्री रैयान चीनी मिल हो या सकरी चीनी मिल अशोक पेपर मिल। वर्तमान सरकार ने 20 सालों में शुरू नहीं कर पाई। वह कहते हैं 20 सालों में बिहार बहुत आगे बढ़ गया है हम कहते हैं 20 सालों में अपराध, भ्रष्टाचार,दिन दहारे हत्याएं,डकैती, बलात्कार की घटनाए जरूर बढ़ी है। आज देश में सबसे पीछे बिहार ही है। डबल इंजन की नीतीश कुमार की सरकार की यही उपलब्धि है।

उन्होंने कहा हमारी सरकार आई तो अगले 5 सालों में बिहार में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। और तेजस्वी यादव ने जो वादा किया है उसे पूरा किया जाएगा। बिहार में पलायन बंद होगा, बैंड परी फैक्ट्री उद्योग को चालू कराया जाएगा। आज नौजवानों का इंडिया अलायंस की ओर हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आई तो 200 यूनिट बिजली फ्री वृद्धा पेंशन 1500 ₹500 में गैस दी जाएगी। प्रत्येक घर में एक आदमी को सरकारी नौकरी दी जाएगी। उन्हें तो कुछ करना नहीं है उन्हें तो सिर्फ कश्मीर कन्याकुमारी की ही बात करने से बिहार और बिहार के लोगों का विकास नहीं होगा। लोग अच्छी स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और उद्योग चाहते है। पलायन रखना चाहते हैं हमने जो भीख पैदा किया है उसे पूरी ईमानदारी के साथ पूरा करेंगे। बिहार की मां बहनों के खाते में हर साल 30 हजार रूपये भेजेंगे। और दो से पांच डिसमिल जमीन बेघर परिवारों को देंगे।

हमने ऐसे ही नहीं या ऐलान किया है पूरी रिसर्च करने के बाद किया गया है। सरकार हमारी कॉपी कर रही है। मद्रास हैदराबाद 200 की जगह 125 यूनिट बिजली, 1500 की जगह पर 1100 कर रहे हैं। हमारी जितनी भी योजनाएं हैं सभी सामाजिक न्याय के बाद आर्थिक न्याय लागू करने वाली होगी। सभी जाति धर्म को एक समान सुविधा,सहूलिया दी जाएगी। बड़े बड़े उद्योगपतियों से कहेंगे बिहार में आईए और उद्योग लगाइए। हम सिर्फ सवाल करने वालों में नहीं काम करने में यकीन रखते हैं। तौवा तौवा करने वाले सांसद अशोक यादव फालतू की बाते ही करते और केवटी विधायक जो बाते कर रहे है वें जाहिल जैसी ही बात कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *