बिहार

शहाबुद्दीन के परिवार को टिकट देकर RJD ने दिया अपराधियों को बढ़ावा, बिहार में नहीं चलेगा ‘माफिया राज’, योगी आदित्यनाथ विपक्ष पर गरजे

डेस्क :उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि बिहार में “डबल इंजन की सरकार” अराजकता फैलाने वालों को कतई बर्दाशत नहीं करने की नीति पर काम कर रही है और राजग में शामिल दल राज्य में ‘जंगल राज’ की वापसी के किसी भी प्रयास को नाकाम कर देंगे। भाजपा नेता आदित्यनाथ ने लोगों से सर्वांगीण विकास के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि बिहार के लोगों को “राजद और कांग्रेस जैसी उन ताकतों की जरूरत नहीं है जो अपराधियों को गले लगाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *