बिहार

सर्वे के अनुसार बिहार में किसकी सरकार बनेगी

पटना। बिहार में विधानसभा चुनावों की आहट के साथ ही राजनीतिक माहौल चरम पर है। हर दल अपनी पूरी ताकत झोंक चुका है और जनता को लुभाने के लिए नीतियों व योजनाओं की झड़ी लगी है। इस बीच 15 से 19 अक्टूबर के बीच Vote Vibe द्वारा किए गए एक सर्वे ने बिहार की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है।सर्वे के नतीजों से संकेत मिल रहे हैं कि इस बार मुकाबला बेहद कांटे का होने वाला है। NDA और महागठबंधन (MGB) के बीच संघर्ष लगभग बराबरी पर दिख रहा है।

नीतीश की योजना बनाम तेजस्वी की स्कीम सर्वे में जनता से पूछा गया कि क्या तेजस्वी यादव की ‘हर घर सरकारी नौकरी’ योजना, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महिला रोजगार योजना (₹10,000 प्रोत्साहन योजना) को चुनौती दे सकती है? इस पर 50.5% लोगों ने ‘हां’ कहा, यानी आधी आबादी इस योजना को नीतीश की स्कीम के मुकाबले प्रभावशाली मानती है। वहीं, 25.5% मतदाताओं ने इसे नकार दिया, जबकि 24% लोग असमंजस में दिखे। इससे साफ झलकता है कि नौजवान मतदाता रोजगार को लेकर गंभीर हैं और चुनावी समीकरणों में यह बड़ा मुद्दा बन सकता है।जाति बनाम पार्टी: सोच में आया बदलाव बिहार की राजनीति में जातिगत समीकरण हमेशा निर्णायक माने जाते रहे हैं। लेकिन इस सर्वे में एक नया रुझान देखने को मिला। 51.1% मतदाताओं ने कहा कि वे जाति नहीं, पार्टी को प्राथमिकता देंगे, जबकि 21.1% लोग अब भी अपनी जाति के उम्मीदवार को वोट देने के पक्ष में हैं।करीब 6.1% मतदाताओं ने कहा कि वे अपनी पसंदीदा पार्टी को वोट नहीं देंगे अगर टिकट उनकी जाति से जुड़े व्यक्ति को न मिले। वहीं, 21.7% लोगों ने कोई राय नहीं दी। यह आंकड़े संकेत देते हैं कि बिहार में जातीय राजनीति की पकड़ ढीली पड़ रही है और मतदाता अब विकास और नीतियों पर अधिक ध्यान दे रहे हैं।

कांटे की टक्कर में NDA और महागठबंधन सर्वे के सबसे दिलचस्प नतीजे तब सामने आए जब लोगों से पूछा गया कि अगली सरकार किसकी बन सकती है। 34.7% लोगों ने महागठबंधन (MGB) को बढ़त दी, 34.4% मतदाताओं ने NDA को आगे बताया, 12.3% ने जन सुराज पार्टी (PK की पार्टी) के लिए समर्थन जताया, और 8.4% ने हंग असेंबली की संभावना जताई। इन आंकड़ों से साफ है कि मुकाबला बेहद रोमांचक होगा और थोड़े से वोटों का अंतर सत्ता की दिशा तय कर सकता है।

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *