डेस्क :जनता दल यूनाइटेड का गठन 30 अक्तूबर 2003 को हुआ था। बता दें कि यह जनता दल पार्टी से अलग हुए दलों का एकजुट रूप है। इसको शरद यादव की जनता दल, समता पार्टी और लोकशक्ति पार्टी को मिलाकर बनाया गया था। धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत और सामाजिक न्याय के साथ विकास को लेकर जनता दल यूनाइटेड पार्टी का निरंतर प्रसार होता गया। हालांकि इस अवधि में जदयू ने बिहार सहित अन्य राज्यों में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।
