
हमारी चेतना समाज के दिशा निर्धारण का काम करती है : प्रो अजीत वर्मा
इरादा जितना इमानदार होता है, कार्यक्रम उतना ही सफल होता है : डॉ आर आर प्रसाद
- दरभंगा। हमारी चेतना समाज के दिशा निर्धारण का काम करती है। कायस्थ समाज के लोग अपने कर्म की बदौलत समाज के पथ प्रदर्शक बनते रहे हैं, इसका इतिहास बहुत लंबा है। यह बातें दरभंगा चित्रगुप्त सभा के चार दिवसीय पूजनोत्सव समारोह के उद्घाटन उद्घाटनकर्ता प्रो. अजीत कुमार वर्मा ने कही मौके पर मुख्य अतिथि डीएमसीएच के पूर्व अधीक्षक डॉक्टर राज रंजन प्रसाद ने कहा इच्छा शक्ति जितनी दृढ़ होती है, संकल्प जितना सफल होता है, इरादा जितना इमानदार होता है कार्यक्रम भी उतना ही सफल होता है। दरभंगा चित्रगुप्त सभा, दरभंगा के तत्वावधान में आयोजित 112 वी पूजनोत्सव पर चार दिवसीय चित्रगुप्त पूजनोत्सव का उद्घाटन बुधवार 22 अक्टूबर, 2025 को प्रो. अजीत कुमार वर्मा, डॉ. राज रंजन प्रसाद, पूर्व नगर अभियंता रतन किशोर वर्मा, पूर्व अध्यक्ष कैलाश चंद्र लाभ,मुचकुंद मल्लिक, वर्तमान अध्यक्ष आर.के. दत्ता, प्रधान सचिव अरविंद कुमार, एसबीआई के सेवानिवृत्त प्रबंधक आनंद कुमार, उद्योगपति मुकेश सिन्हा, सभा के मीडिया प्रभारी सह पूर्व अध्यक्ष, पुनीत कुमार सिन्हा सहित अन्य ने दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष आर के दत्ता ने किया।इस मौके पर उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र प्रभाकर व पवन कुमार श्रीवास्तव, प्रधान सचिव अरविंद कुमार, संयुक्त सचिव मुकेश कुमार वर्मा, कार्यालय सचिव- अजीत कुमार वर्मा, पूजा प्रभारी डॉ मनीष कुमार, कोषाध्यक्ष पांडेय रितेश सहाय, पूर्व प्रधान सचिव नवीन सिन्हा,मनीष कुमार, सुजीत मल्लिक, पूर्व कोषाध्यक्ष विनोद कुमार लाल,पूर्व अध्यक्ष मधुबाला सिन्हा, महिला संभाग अध्यक्ष किरण कुमारी, सचिव सरोज कुमारी, युवा संभाग के अध्यक्ष बसु श्रीवास्तव, सचिव शुभम कुमार, दिव्यांग संभाग के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार श्रीवास्तव, कमल कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार श्रीवास्तव, निशांत कुमार सहित सभा के कई पदाधिकारीगण एवं कार्यकारिणी के सदस्यगगण सहित कई चित्रांश उपस्थित थे। मंच संचालन सभा के पदाधिकारी अजीत कुमार वर्मा ने किया। चार- दिवसीय चित्रगुप्त पूजनोत्सव के पहले दिन बुधवार को चित्रांश बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताये आयोजित की गई। इसके साथ ही दरभंगा शहर के कोतवाली चौक स्थित चित्रगुप्त भवन,सोसाइटी सिनेमा हॉल मे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान चित्रगुप्त की चार- दिवसीय पूजनोत्सव कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। विदित हो कि पिछले 111 वर्षों से दरभंगा चित्रगुप्त सभा, दरभंगा के द्वारा चित्रगुप्त भवन, सोसाइटी सिनेमा हॉल में भगवान चित्रगुप्त की चार- दिवसीय पूजा- अर्चना की जाती रही है। इसी क्रम में इस बार 112 वां पूजनोत्सव पर भी भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना धूमधाम से की जा रही है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए सभा के मीडिया प्रभारी पत्रकार पुनीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस चार- दिवसीय पूजा महोत्सव कार्यक्रम के तहत गुरुवार 23 अक्टूबर,2025 को चार -दिवसीय पूजनोत्सव के दूसरे दिन भगवान चित्रगुप्त का पूजन, प्रसाद वितरण, संध्या आरती, शाम साढ़े छह तथा रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जबकि शुजरवार 24 अक्टूबर, 2025 को पूजनोत्सव के तीसरे दिन महिला सम्मेलन तथा चित्रांश मिलन सह सम्मान समारोह असयोजित किया जाएगा।वहीं चार- दिवसीय चित्रगुप्त पूजन उत्सव के अंतिम दिन शनिवार 25 अक्टूबर,2025 को प्रतिमा शोभायात्रा निकाली जाएगी। उसके बाद भाई सह भोज का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।