डेस्क :पंजाब के एक जाने-माने पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के बेटे की मौत के मामले में एक चौंकाने वाला मोड़ आया है। पंचकूला स्थित अपने घर में मृत पाए गए बेटे ने अपने पिता पर अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध रखने और अपनी हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया था।मृतक बेटे, अकील अख्तर (35) की मौत के बाद, उनके पिता (पंजाब के पूर्व डीजीपी मानवाधिकार) मोहम्मद मुस्तफा, उनकी मां और पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना, उनकी बहन और बहू के खिलाफ धारा 103(1) और 61 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि अकील को उसके परिवार ने घर पर बेहोशी की हालत में पाया था। परिवार ने दावा किया कि उसकी मौत नशीली दवाओं के ओवरडोज से हुई है। हालांकि, पड़ोसी शमशुद्दीन चौधरी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत और अकील द्वारा 27 अगस्त को रिकॉर्ड किए गए 16 मिनट के वीडियो ने इस मौत में गंभीर गड़बड़ी होने की आशंका जताई है।
