राष्ट्रीय

भारत ने पाकिस्तान को 1971 के ‘बर्बर’ 4 लाख बलात्कार-नरसंहार की याद दिलाई, कश्मीर मुद्दे पर पाक को भारत ने दिखाया आइना

डेस्क :संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में पाकिस्तान पर तीखा प्रहार करते हुए भारत ने सोमवार को उसे ‘‘अपने ही लोगों पर बम बरसाने वाला’’ और ‘‘संगठित नरसंहार करने वाला’’ देश बताया। ‘‘महिलाएं, शांति और सुरक्षा’’ विषय पर आयोजित बहस में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पर्वतनेनी हरीश ने कहा कि पाकिस्तान ने 1971 में ‘ऑपरेशन सर्चलाइट’ चलाया था और अपनी ही सेना द्वारा चार लाख महिलाओं के संगठित जनसंहार और बलात्कार की मुहिम को मंजूरी दी थी। हरीश ने कहा, ‘‘हर साल हमें दुर्भाग्य से पाकिस्तान के मेरे देश के खिलाफ भ्रमित करने वाले भाषण सुनने पड़ते हैं, खासकर जम्मू कश्मीर को लेकर, जिस पर उसकी बुरी नजर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *