डेस्क :भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने सोमवार को 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा के लिए मतदान कार्यक्रम की घोषणा कर दी। चुनाव आयोग के अनुसार, मतदान दो चरणों में होगा और मतगणना 14 नवंबर को होगी। पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। चुनाव आयोग ने बताया कि पहले चरण में 121 सीटों पर और दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान होगा। हालांकि, इसको लेकर पूर्णियां से निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने चुनाव आयोग और भाजपा के बीच सांठगांठ का आरोप लगाया है।
