डेस्क :मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) प्रमुख और राज्यसभा सांसद कमल हासन ने सोमवार को तमिलनाडु के करूर में 27 सितंबर को हुई भगदड़ वाली जगह का दौरा किया, जिसमें 41 लोगों की मौत हो गई थी। हासन ने इसे ”त्रासदी” बताते हुए कहा कि आयोजकों को दोष मढ़ने के बजाय जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए। हासन ने अधिकारियों से बातचीत की और घटना से प्रभावित लोगों के परिवारों से मुलाकात की, जो अभिनेता और तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) के संस्थापक विजय द्वारा आयोजित एक रैली के दौरान हुई थी। हासन ने पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद पत्रकारों से कहा मामला अदालत में है और हमें इस पर कुछ नहीं कहना चाहिए।
