डेस्क :चुनाव आयोग ने सोमवार को घोषणा की कि बिहार में 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा और इस महत्वपूर्ण चुनावी मुकाबले के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। बिहार चुनाव की तारीखों पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि 14 नवंबर की तारीख इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखी जाएगी। बिहार की जनता बदलाव चाहती है। इस बार महागठबंधन की सरकार चाहिए। 20 साल तक उन्होंने राज्य को अपराध, भ्रष्टाचार, अफसरशाही, अत्याचार और घोटाला दिया। बिहार की जनता अब इससे तंग आ चुकी है। सीएम अपने होश में नहीं हैं।
