लापता 13 वर्षीय पुत्र आदित्य के लिए परिवार धरना पर बैठा, प्रशासन से कहा अगर तीन दिनों में मेरा बेटा नहीं मिला तो पुलिस के खिलाफ आंदोलन करेंगे

दरभंगा। दरभंगा टावर चौक पर पिछले 16 दिनों से लापता एक परिवार का एकलौता पुत्र की बरामदगी जल्द कराए जाने को लेकर परिवार के साथ स्थानीय लोगो और राजद के नेता राकेश नायक ने दिया धरना मौके पर राकेश नायक ने कहा एक मंत्री के लापता सुपुत्र को सरकार की पुलिस ने 48 घंटे के भीतर तलाश निकालते हैं। एक आम आदमी का 13 वर्षीय इकलौता पुत्र आदित्य खंडेलवाल जो 16 दिनों से लापता है, उसकी तलाश में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से नाकाम सावित हो रही दरभंगा प्रशासन,उन्होंने कहा जिला प्रशासन को 3 दिनों का अल्टीमेटम देते हैं। अगर दरभंगा प्रशासन ने आदित्य खंडेलवाल की तलाश नहीं करती हैं तो आज सिर्फ एक दिवसीय धरना दिया गया हैं अगले 3 दिनों के बाद पूरा दरभंगा में होगा चक्का जाम और उग्र आंदोलन
दरभंगा नगर थाना क्षेत्र के गाँधी चौक से 16 दिनों से लापता 13 वर्षीय आदित्य कुमार को पुलिस अब तक नहीं तलाश पाई है। परिवार की ओर से दरभंगा डीएम, एसएसपी सहित तमाम वरीय पदाधिकारियों से गुहार लगाकर लगाकर थक चुकी है। पुलीसिया कार्यवाई से परेशान परिवार ने रविवार को दरभंगा टावर चौक पर धरना दिया। आक्रोशित परिवार ने कहा अगर तीन दिनों में लापता आदित्य नहीं मिला तो पुलिस के खिलाफ आंदोलन तेज किया जायेगा। एक दिवसीय धरना में शामिल दरभंगा महानगर युवा राजद अध्यक्ष सह समाजसेवी,राकेश नायक ने विज्ञप्ति जारी कर बताया उन्होंने कहा वहीं आदित्य के 16 दिनों बाद नहीं मिलने से पूरा परिवार सदमे मे है,माँ की आंखे सूख गई है। वह ठीक से बात भी नहीं कर पा रही है। परिजन का कहना है उनके बच्चे को पुलिस नहीं खोज रही बल्कि पुलिस हमलोग को ही कहती है की कोई जानकारी मिले तो सूचना दीजियेगा। हमलोग आदित्य को खोजने के लिए एसएसपी से मिलने गए थे तो उन्होंने भी भरोसा दिलाया था की मिल जायेगा। लेकिन ज्यों ज्यों दिन बीतता जा रहा है। हमलोग के मन मे अनहोनी की चिंता सता रही है। राजद नेता राकेश नायक ने धरनास्थल पहुँच कर समर्थन दिया। उन्होंने कहा इसी दरभंगा मे कुछ दिन पूर्व मधुबनी के भाजपा सांसद अशोक यादव का पुत्र लापता हुआ तो पुलिस ने 48 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। जबकी एक आम आदमी का बेटा 16 दिनों से लापता है तो पुलिस चैन से सो रही है। परिवार वालों से कहती है कोई जनकारी मिले तब पुलिस को बताइयेगा। धरना पर बैठें लोगों ने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा अगर तीन दिनों के भीतर बच्चा बरामद नहीं हुआ तो पुरे शहर मे आंदोलन किया जायेगा। धरनास्थल में पीड़ित के माता पिता समेत सभी परिजन,प्रिया खंडेलवाल,महानगर युवा राजद प्रवक्ता विश्वजीत यादव उर्फ टुनटुन यादव, समाजसेवी प्रियंका झा,दीपक झा,रवि खंडेलवाल,शंकर खंडेलवाल प्रिंस कुमार,जवाहर पूर्वे,विजय पूर्वे, समेत सैकड़ों खंडेलवाल परिवार की मां बहना बेटियों ने आज सड़क पर उतरकर आक्रोश जताई आदित्य को खोजने की गुहार लगाई।