डेस्क :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार के पहले कौशल विश्वविद्यालय “भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय” का भव्य उद्घाटन किया। यह विश्वविद्यालय बिहार के युवाओं को आधुनिक कौशल विकास और रोजगारपरक शिक्षा के नए अवसर उपलब्ध कराएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी पटना के संकल्प, एक अण्णे मार्ग से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री पंचायती राज सह मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी विभाग राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह और बिहार के संसदीय कार्य एवं जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी इस कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।
