अन्य उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर : ग्राहक बनकर आए महिला और पुरुष ने शोरूम में बेहद चालाकी से उड़ा डाला सोने का हार !

डेस्क : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में ग्राहक बनकर आए एक महिला और पुरुष ने बेहद चालाकी से 6 तोले का सोने का हार गायब कर दिया। शोरूम बंद करते वक्त जब मालिक ने सोने का वजन चेक किया तो करीब 6 लाख रुपये की कीमत का हार गायब मिला। CCTV फुटेज खंगालने पर सामने आया कि महिला ने हार पसंद करने के बहाने बड़ी सफाई से उसे अपनी साड़ी के नीचे छुपा लिया और साथी पुरुष के साथ बाहर निकल गई।

मामले में शोरूम मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *