डेस्क : रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़-वीरेंद्र चारण गिरोह के दो सदस्यों को बृहस्पतिवार सुबह जैतपुर-कालिंदी कुंज रोड पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की हत्या की कथित तौर पर सुपारी दी गई थी। पुलिस ने बताया कि रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़, वीरेंद्र चरण गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार करने वालों को कथित तौर पर स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को जान से मारने का काम सौंपा गया था। आज गुरुवार को दिल्ली के जैतपुर-कालिंदी कुंज रोड पर पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया।
