अन्य

लोकसभा प्रवासी प्रभारी उत्तर प्रदेश सरकार पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की मौजूदगी में बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियान पर बैठक में दिया गया विशेष जोर

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की कार्यकर्ताओ के साथ हुई रणनीतिक बैठक

दरभंगा। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारीयो को लेकर दरभंगा लोकसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी की बैठक दरभंगा पूर्वी के जिलाध्यक्ष विनय पासवान की अध्यक्षता मे हुई बैठक में दरभंगा लोकसभा के प्रवासी प्रभारी सह उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री,उपेंद्र तिवारी ने कहा विधानसभावार संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रवासी कार्यकर्ताओं की भूमिका विशेष हो जाती है। उपेंद्र तिवारी ने कहा प्रवासी कार्यकर्ताओं ने हर चुनाव में भाजपा व एनडीए को मजबूती दी है और इस बार भी उनकी सक्रिय भागीदारी से पार्टी को ऐतिहासिक सफलता मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन को घर-घर तक पहुँचाएँ। उन्होंने कहा की घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाकर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनजन तक पहुँचाया जाएगा। सोशल मीडिया अभियान के ज़रिए युवाओं तक नरेंद्र मोदी व नीतीश कुमार की योजनाएँ पहुँचाई जाएँगी। युवा और महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा दी जाएगी। बूथ स्तर पर संगठन को और सशक्त बनाने के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी।बैठक में सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया। विधानसभा चुनाव में दरभंगा सहित पूरे बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत सुनिश्चित की जाएगी। संचालन दरभंगा पश्चिमी जिलाध्यक्ष प्रो आदित्य नारायण मन्ना व धन्यवाद ज्ञापन जिला के महामंत्री संतोष पोद्दार ने किया। बिहार सरकार के मंत्री संजय सरावगी,मंत्री हरि सहनी,सांसद गोपाल जी ठाकुर, राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता, पूर्व विधायक अमरनाथ गामी, पूर्व जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी सहित जिला के पदाधिकारी,विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक,विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठों के संयोजक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *