सांसद,धर्मशीला गुप्ता को बिहार प्रदेश भाजपा चुनाव समिति के पदेन सदस्य बनने पर लोगो की मिल रही बधाईया
दरभंगा। वरिष्ठ भाजपा नेत्री सह राज्यसभा सांसद, डॉ.धर्मशीला गुप्ता को बिहार प्रदेश भाजपा चुनाव समिति का पदेन सदस्य बनाए जाने पर लोगो और भाजपा के कार्यकर्ताओ की मिल रही बधाईया एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना करते हुए कहा की आपकी संगठनात्मक संरचना का आगामी 2025 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उदय कुमार शर्मा, निगम पार्षद श्री मति रिंकु कुमारी, दुर्गेश पटेल, गिरधर गोपाल ठाकुर, मुन्ना मंडल,रामनिवास, काशी गुप्ता सहित हुसैन मंसूरी ने बधाई दी।
