अन्य

डीआईजी स्वप्ना गौतम ने सदर डीएसपी कार्यालय का किया निरीक्षण

दरभंगा,समस्तीपुर और मधुबनी जिले में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहे : डी.आई.जी

दरभंगा। मिथिला प्रक्षेत्र डीआईजी, स्वप्ना गौतम मेश्राम ने दरभंगा सदर डीएसपी कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंची थी। मौके पर पुलिस के जवानो दी गार्ड ऑफ़ ऑनर व सलामी मौके पर पहुंची डीआईजी ने कार्यालय से संबंधित क्राइम कंट्रोल व दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर जानकारी लिया। और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के बिच उन्होंने पुलिस के पदाधिकारियों के साथ बैठक किया। और उन्होंने साफ शब्दों में कहा दरभंगा,समस्तीपुर और मधुबनी जिले में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहे। पूजा पंडालों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर कमिटी के साथ एक एक पुलिस पदाधिकारीयों तैनाती रहेगी।उन्होंने निर्देश देते हुए कहा सीसीए के तहत तीनों जिलों के सभी थानों से लिस्ट मंगाई जाए। और दर्ज अपराधियों पर जल्द कार्रवाई भी हो। फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी और लंबित पड़े कांडों के निष्पादन,शराब माफियाओं पर कड़ी नजर रखने का आदेश दिया गया। डीआईजी ने साफ साफ कहा की किसी भी प्रकार की सामाजिक गड़बड़ी अफवाह फैलाने वाले अराजक तत्वों व असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। निरीक्षण में सदर वन राजीव कुमार के साथ सभी थाना प्रभारी,सर्किल इंस्पेक्टरगण, प्रशिक्षण डीएसपी रौशन कुमार सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मीगण इस बिच मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *