अन्य

जीएसटी सुधार से व्यापारियों, उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ : डॉ. धर्मशीला गुप्ता

जीएसटी सुधार से व्यापारियों, उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ : डॉ. धर्मशीला गुप्ता


दरभंगा। भाजपा बिहार महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद, डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी स्लैब में किए गए सुधार का स्वागत किया है। उन्होंने बताया यह कदम न केवल व्यापारियों और उपभोक्ताओं बल्कि पूरे देश के नागरिकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। आज़ादी के बाद यह देश का सबसे बड़ा कर सुधार है, जिसकी चौतरफा प्रशंसा हो रही है। वर्तमान समय में देश के 9 करोड़ व्यापारी दिल से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा केंद्र सरकार के इस फैसले से कारोबारियों को सुगमता मिलेगी और उपभोक्ताओं को राहत। साथ ही, स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा। सांसद ने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा की वे स्वदेशी सामानों की बिक्री को प्राथमिकता दें। साथ ही,उन्होंने आम उपभोक्ताओं से आग्रह किया वे भी स्वदेशी वस्तुओं की खरीद को बढ़ावा दें। इससे निश्चित तौर पर स्थानीय उत्पादों की खपत बढ़ेगी और देश की आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *