बिहार

पुत्र के निधन की खबर मिलते ही बिगड़ी आरजेडी विधायक प्रहलाद यादव की तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

डेस्क : लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा से आरजेडी विधायक प्रहलाद यादव के पुत्र विनय कुमार का पटना के रूबन मेमोरियल अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। यह दुखद खबर सुनते ही विधायक प्रहलाद यादव की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति स्थिर है। रूबन मेमोरियल अस्पताल में प्रहलाद यादव को भर्ती कराया गया है।

 

विनय कुमार के निधन से परिवार, मित्र, समर्थक और परिचित गहरे सदमे में हैं। उन्होंने डेढ़ साल पहले ही शादी की थी और अपने सहज, मिलनसार और बड़े दिल वाले व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे।एक बेटी 7,8 महीना की है।उनके सरल व्यवहार, विनम्रता और मदद करने की प्रवृत्ति ने उन्हें समाज और राजनीतिक हलकों में लोकप्रिय बना दिया था।

सामाजिक और राजनीतिक हलको में यह मान्यता है कि विनय कुमार का जाना न केवल परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, बल्कि पूरे इलाके के लिए एक प्रेरक और प्रिय व्यक्तित्व की कमी का संकेत है। उनके निधन से इलाके के लोग और समर्थक भावुक हैं और उनके योगदान और व्यक्तित्व को याद कर रहे हैं।

 

इस दुखद घटना ने आरजेडी और स्थानीय समाज में शोक की लहर दौड़ा दी है, और उनके जाने का असर लंबे समय तक महसूस किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *