बिहार

बिहार में महागठबंधन की बिसात बिछाएगी कांग्रेस, CWC बैठक में तैयार होगी रणनीति

डेस्क :कांग्रेस पार्टी 24 सितंबर (बुधवार) को चुनावी राज्य बिहार में अपनी कार्यसमिति की बैठक आयोजित करने वाली है। पार्टी पटना स्थित अपने राज्य पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक आयोजित करेगी। बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष राजेश राम, पार्टी के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, राज्य विधायक दल के नेता शकील अहमद खान सहित कई नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *