बिहार

बिहार को मिली 9400 करोड़ की सौगात! CM ने किया JP गंगा पथ समेत कई परियोजनाओं का शिलान्यास

डेस्क :पटना। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज पटना जिला के दीघा में आयोजित कार्यक्रम स्थल से 6495 करोड़ 79 लाख रुपये की लागत से पटना जिला अंतर्गत दीघा-शेरपुर-बिहटा (कोईलवर पुल के पहुंच पथ) तक जे०पी० गंगा पथ परियोजना के विस्तारीकरण (लंबाई-35.65 कि0मी0) कार्य का शिलान्यास किया। जे०पी० गंगापथ परियोजना के विस्तारीकरण कार्य पूर्ण होने से पटना-आरा-बक्सर राष्ट्रीय उच्च पथ (एन०एच0-922) तथा लखनऊ-गाजीपुर के बीच निर्मित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे एवं आरा-मोहनिया राष्ट्रीय उच्च पथ (एन0एच0-319) से सम्पर्कता मिलेगी। साथ ही दानापुर-छितनावां-मनेर पथ (पुराना राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-30) पर लगनेवाली जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना एवं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना आने-जाने में भी काफी सहूलियत होगी। साथ ही बिहटा हवाई अड्डा आने-जाने में सुविधा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *