अन्य

दरभंगा में युवा संखनाद, डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने युवाओं को विकास की राह पर आगे बढ़ने का किया आह्वान : डॉ. धर्मशीला  गुप्ता



दरभंगा। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने युवा संखनाद कार्यक्रम का आयोजन किया। अतिथि बिहार भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा यह संखनाद केवल राजनीतिक आयोजन नहीं है, बल्कि आने वाले समय की दिशा तय करने वाला संकल्प है। मिथिला की यह पावन भूमि, जिसने विद्यापति, असंख्य क्रांतिकारियों को जन्म दिया। आज भी युवाओं की ऊर्जा और राष्ट्र निर्माण के सपनों से गूंज रही है। डॉ. गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा युवाओं को नए भारत निर्माण की धुरी माना है। स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने भारतीय युवाओं की प्रतिभा को विश्व स्तर पर स्थापित किया है। उन्होंने कहा भाजपा की नीतियाँ युवाओं को अवसर और पहचान प्रदान कर रही हैं, जबकि विपक्ष ने वर्षों तक बिहार के युवाओं को बेरोजगारी और पलायन की विवशता में धकेला। उन्होंने मिथिला के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा भाजपा और एनडीए सरकार ने दरभंगा और आसपास के क्षेत्र को नई ऊँचाइयाँ देने का कार्य किया है। एम्स, एयरपोर्ट, नेशनल और स्टेट हाइवे, तारामंडल, आईटी पार्क, रेलवे ओवरब्रिज, मखाना अनुसंधान केंद्र को राष्ट्रीय दर्जा और मखाना बोर्ड जैसी उपलब्धियाँ इसी सरकार की देन हैं। आज मिथिला विकास की तेज रफ्तार पर अग्रसर है और यह बदलाव भाजपा व एनडीए की संकल्पशक्ति का प्रमाण है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया वे नकारात्मक राजनीति, समाज को गुमराह करने वाले तत्वों से दूर रहें। सेवा, समर्पण और संघर्ष को जीवन का मूल मंत्र बनाकर ही समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है। उन्होंने कहा युवा मोर्चा केवल राजनीति का मंच नहीं,बल्कि सामाजिक परिवर्तन का विद्यालय है। श्री डॉ. गुप्ता ने कहा आइए,हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि दरभंगा से उठी यह युवा हुंकार मिथिला और बिहार के विकास को नई गति और नई दिशा देने में योगदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *