बिहार

Viral Video: नोएडा के आसमान में आधी रात को दिखा ‘आग का गोला’, वीडियो में देखें चमकते उल्कापिंड का नजारा

Viral Video: नोएडा के आसमान में आधी रात को दिखा ‘आग का गोला’, वीडियो में देखें चमकते उल्कापिंड का नजारा ल रात दिल्ली-एनसीआर के लोगों ने आसमान में एक ऐसा नज़ारा देखा जिसे शायद ही कोई भूल पाएगा. रात के करीब डेढ़ बजे नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आस-पास के इलाकों में आसमान में अचानक एक तेज़ रफ़्तार वाली चमकदार चीज़ दिखाई दी.लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही वो ‘आग का गोला’ कई टुकड़ों में टूटकर गायब हो गया.जिसने भी ये देखा, हैरान रह गया. कई लोगों ने तुरंत अपने फ़ोन निकालकर इसका   वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर  आग की तरह फैल रहा है.              आखिर ये था क्या? जानकारों के मुताबिक, यह एक ‘बोलाइड उल्कापिंड’ (Bolide Meteor) था. आसान भाषा में कहें तो अंतरिक्ष से आया एक बड़ा पत्थर का टुकड़ा, जो पृथ्वी के वायुमंडल में घुसते ही जलने लगा. इसके जलने से इतनी तेज़ रोशनी पैदा हुई कि ये एक आग के गोले जैसा दिखने लगा. कुछ दूर जाने के बाद यह हवा के दबाव से टूटकर बिखर गया. इसे ‘टूटता तारा’ (Shooting Star) भी कह सकते हैं, लेकिन यह आम टूटते तारों से कहीं ज़्यादा बड़ा और चमकदार था.

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *