IndianNavy ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि ईरानी जहाज़ IRISDena से मिले संकट संकेत के बाद सर्च एंड रेस्क्यू (SAR) अभियान शुरू किया था। जहाज़ Galle से करीब 20 नॉटिकल मील पश्चिम में श्रीलंका के SAR क्षेत्र में था। भारतीय नौसेना ने लॉन्ग-रेंज मैरीटाइम पेट्रोल एयरक्राफ्ट तैनात किए। INS Tarangini को राहत कार्य के लिए भेजा गया। INS Ikshak कोच्चि से रवाना होकर खोज अभियान में शामिल हुआ। भारतीय और श्रीलंकाई एजेंसियाँ मिलकर लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान चला रही हैं।
