डेस्क :गुरुवार को जब बॉलीवुड अभिनेता और मंडी से भाजपा सांसद ने हिमाचल प्रदेश के मनाली में बारिश प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया तो ‘कंगना वापस जाओ, तुम देर कर चुकी हो’ के नारे हवा में गूंज उठे। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू ज़िले के मनाली के पतलीकुहल इलाके में कंगना रनौत के दौरे के ख़िलाफ़ स्थानीय लोगों द्वारा अपनी नाराज़गी ज़ाहिर करने का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। वीडियो में, स्थानीय लोग अभिनेत्री-राजनेता के काफ़िले के पास काले झंडे लिए और नारे लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं
