डेस्क :कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने वोट चोरी के आरोपों को दोहराया और चुनाव आयोग पर कटाक्ष करते हुए इसे चुनावी चौकीदार कहा। अपने एक्स पोस्ट में राहुल ने लिखा कि सुबह 4 बजे उठो, 36 सेकंड में 2 वोटर मिटाओ, फिर सो जाओ – ऐसे भी हुई वोट चोरी! चुनाव का चौकीदार जागता रहा, चोरी देखता रहा, चोरों को बचाता रहा। इससे पहले उन्होंने एक्स पर लिखा था कि देश के युवा, देश के स्टूडेंट, देश की Gen Z संविधान को बचाएंगे, लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे। मैं उनके साथ हमेशा खड़ा हूं। जय हिंद
