डेस्क :कांग्रेस नेता अधीर चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत ब्याज मुक्त लोन देने की घोषणा पर कहा कि नीतीश कुमार इतने दिनों से बिहार की सत्ता में मुख्यमंत्री के तौर पर शासन कर रहे हैं लेकिन आज उन्हें ब्याज मुक्त लोन देने की याद आई है। प्रधानमंत्री ने ‘रेवड़ी सियासत’ को खत्म करने की बात कही थी… लेकिन आज बिहार में पीएम मोदी के साथ गठबंधन में शामिल पार्टी तो मुफ्त की रेवड़ी ही बांट रही है… नीतीश कुमार बखूबी जानते हैं कि इस बार चुनाव में उन्हें कामयाबी मिलना नामुमकिन है
