डेस्क :केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज बिहार के डेहरी ऑन सोन (रोहतास) में शाहाबाद और मगध क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान कांग्रेस पर वार करते हुए शाह ने कहा कि वे हर बार झूठ फैलाते हैं। राहुल गांधी ने यात्रा की… उनकी यात्रा का विषय वोट चोरी नहीं था। विषय अच्छी शिक्षा, रोज़गार, बिजली, सड़क नहीं था… यात्रा का विषय बांग्लादेश से आए घुसपैठियों को बचाना था। क्या आपमें से किसी ने अपना वोट खोया है?… ये थी राहुल गांधी की ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’… क्या घुसपैठियों को वोट का अधिकार या मुफ़्त राशन मिलना चाहिए? क्या घुसपैठियों को नौकरी, घर, 5 लाख रुपये तक का इलाज मिलना चाहिए
