डेस्क :बिहार में विधानसभा चुनाव नवंबर में हैं। ऐसे में बिहार में महौल काफी ज्यादा गरमाया हुआ है। सरकार जनता को लगतार तोहफे दे रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि राज्य सरकार स्नातक उत्तीर्ण प्रदेश के युवक-युवतियों को ‘मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना’ के तहत दो साल की अवधि के लिए एक हजार रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। इससे पहले यह योजना केवल 12वीं कक्षा पास कर चुके बेरोजगार युवाओं के लिए ही लागू थी कुमार ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मुझे बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि राज्य सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व में संचालित ‘मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना’ का विस्तार किया गया है। इसके अंतर्गत इंटर उत्तीर्ण युवक/युवतियों को पहले से दी जा रही स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ अब कला, विज्ञान एवं वाणिज्य में उत्तीर्ण स्नातक बेरोजगार युवक-युवतियों को भी दिए जाने का निर्णय लिया गया है
