वायरल वीडियो

MP : ‘हाथ में सिगरेट, पुलिस के मुंह पर धुआं’, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के भतीजे आदित्य विक्रम सिंह के खिलाफ FIR दर्ज

डेस्क : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भतीजे आदित्य विक्रम सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पुलिस के साथ बदतमीजी करते दिख रहे हैं। इस वीडियो के आधार पर उनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले पर गुना के राघोगढ़ थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। आदित्य विक्रम सिंह गुना और राजगढ़ संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह के बेटे हैं। उन्होंने सड़क पर खुलेआम पुलिस अधिकारियों के साथ बदतमीजी की। इसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। नुक्कड़ जनजागरण कार्यक्रम के तहत कॉलेज के छात्र-छात्रा महिलाओं के प्रति सुरक्षा और महिलाओं के प्रति जागरूकता से संबंधित नुक्कड़ सभा का कार्यक्रम कर रहे थे। इस नुक्कड़ नाटक के चलते सड़क के एक तरफ का रास्ता बंद किया गया था। इसी वजह से आदित्य विक्रम सिंह नाराज हो गए और नाटक बंद करवाने आ गए। इस दौरान उन्होंने पुलिस से बदतमीजी की और बच्चों से नाटक बंद करने को कहा। पुलिस अधिकारी ने इसका विरोध किया तो उन्होंने और बदतमीजी की। इसके बाद मौके से चले गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *