डेस्क :हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश कम हो गई है, लेकिनचार राष्ट्रीय राजमार्गों सहित लगभग 600 सड़कें अभी भी यातायात के लिए बंद हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। बुधवार शाम को कुल्लू में सबसे अधिक 216 सड़कें अवरुद्ध हैं, जबकि मंडी जिले में 150 सड़कें बंद थीं।अधिकारियों ने बताया कि राज्य में मौसम में सुधार के बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग अटारी-लेह रोड (एनएच-3), ओल्ड हिंदुस्तान-तिब्बत रोड (एनएच 5), औट-सैंज रोड (एनएच-305) और अमृतसर-भोटा रोड (एनएच-503 ए) समेत कुल 586 सड़कें बंद हैं
