बिहार

Bihar: किसानों को बेहतर सुविधा देने हेतु कृषि बाजार प्रांगणो का आधुनिकीकरण जारी

डेस्क :माननीय उप मुख्यमंत्री-सह-कृषि मंत्री, बिहार श्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को सशक्त बनाने और कृषि विपणन संरचना को आधुनिक स्वरूप देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में राज्य योजना अंतर्गत राज्य के 09 बाजार प्रांगणों के आधुनिकीकरण एवं समुचित विकास के लिए कुल 5 अरब 40 करोड़ 61 लाख 47 हजार 600 रुपये की लागत से एक महत्वाकांक्षी योजना स्वीकृत की गई है। इस योजना के अंतर्गत नाबार्ड से 95 प्रतिशत राशि ऋण के रूप में तथा राज्यांश से 05 प्रतिशत राशि उपलब्ध कराई जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *