बिहार

बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई ऊँचाई देने की पहल, NBA प्रत्यायन पर केंद्रित दो दिवसीय संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन

डेस्क :विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, द्वारा 8 और 9 सितम्बर को पटना स्थित तारामंडल सभागार में दो दिवसीय संवेदीकरण कार्यशाला (FDP)का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला ‘राष्ट्रीय बोर्ड ऑफ एक्रिडिटेशन (NBA)’ के मानकों और प्रक्रिया को लेकर थी, जिसका उद्देश्य राज्य के इंजीनियरिंग और तकनीकी संस्थानों को गुणवत्ता की नई दिशा देना था। कार्यशाला में बिहार इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रो. एस.के. वर्मा, विभाग के अपर सचिव-सह-निदेशक श्री अहमद महमूद, बी.ई.यू के रजिस्ट्रार डॉ प्रदीप कुमार, B.C.S.T. के परियोजना निदेशक डॉ. अनंत कुमार, और S.B.T.E. के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और शिक्षाविद् शामिल हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *