डेस्क :सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) को निर्देश दिया कि वह चुनावी राज्य बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता पहचान स्थापित करने के लिए आधार कार्ड को 12वें निर्धारित दस्तावेज़ के रूप में माने। हालाँकि, शीर्ष अदालत ने कहा कि आधार कार्ड नागरिकता के प्रमाण के रूप में काम नहीं करेगा। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की दो सदस्यीय पीठ ने मामले को अगले सोमवार के लिए सूचीबद्ध करते हुए कहा कि चुनाव आयोग जमा किए गए आधार कार्डों की प्रामाणिकता की जाँच कर सकता है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे जाली नहीं हैं। पीठ ने यह भी स्पष्ट किया कि कोई भी नहीं चाहता कि चुनाव आयोग अवैध प्रवासियों को मतदाता सूची में शामिल करे
