डेस्क :राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने इंदौर के सरकारी महाराजा यशवंतराव (एमवाय) अस्पताल में चूहों द्वारा कुतरने से दो शिशुओं की मौत के मामले में मध्य प्रदेश के अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। 5 सितंबर को यह नोटिस मध्य प्रदेश सरकार के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव और इंदौर के जिला कलेक्टर को एक गैर-लाभकारी संगठन नेटवर्क फॉर एक्सेस टू जस्टिस की 3 सितंबर को की गई शिकायत के बाद जारी किया गया है। नोटिस के अनुसार, एनएचआरसी ने अधिकारियों से मामले की जाँच करने और 10 दिनों के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है
