राष्ट्रीय

IPS अधिकारी बुशरा बानो ने वर्दी में किया अभिवादन के लिए इस्लामिक शब्दों का प्रयोग, छिड़ा विवाद

आईपीएस (IPS) अधिकारी डॉ. बुशरा बानो का एक सोशल मीडिया वीडियो विवाद और चर्चा के केंद्र में आ गया है। वर्तमान में पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में एडिशनल एसपी (ASP) के पद पर तैनात बुशरा बानो ने इस वीडियो में अपनी यूपीएससी (UPSC) सफलता की कहानी साझा की थी, लेकिन उनकी भाषा और पुलिस की वर्दी को लेकर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। वीडियो में बुशरा बानो पुलिस की वर्दी पहने नजर आ रही हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने ‘अस्सलाम वालेकुम’ से शुरुआत की, बीच में ‘इंशाल्लाह’ कहा और “”जजाकल्लाह’ के साथ अपनी बात समाप्त की। वीडियो में उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने सऊदी अरब से लौटकर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में सरकार द्वारा चलाई जा रही कोचिंग स्कीम का लाभ उठाकर यूपीएससी परीक्षा पास की।वह उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट में पीएचडी की है। इसके बाद वह सऊदी अरब की एक यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत थीं। देश सेवा के अपने सपने के लिए वह नौकरी छोड़कर भारत लौटीं। उन्होंने दो बच्चों की जिम्मेदारी संभालते हुए दो बार यूपीएससी परीक्षा क्रैक की । साल 2018 में 277वीं रैंक और 2020 में 234वीं रैंक और आईपीएस अधिकारी बनीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *