डेस्क :पटना। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज बक्सर जिला के राजपुर प्रखंड परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल से बक्सर जिला अंतर्गत प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं से संबंधित 603.32 करोड़ रुपये की लागत से 19 योजनाओं का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसके अंतर्गत 181 करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से बक्सर-कोईलवर गंगा तटबंध (किलोमीटर 0.00 से 51.72) का सुदृढ़ीकरण, कालीकरण तथा सुरक्षात्मक कार्य, 51 करोड़ 98 लाख रुपये की लागत से भोजपुर-सिमरी पथ के 0.00 से 9.30 किलोमीटर तक चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य, 41 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से बक्सर गोलंबर से ज्योति चौक पथ भाया बस स्टैंड का चौड़ीकरण, 36 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से बड़ी मस्जिद से सेंट्रल जेल तक के पथ का चौड़ीकरण, 13 करोड़ 57 लाख रुपये की लागत से भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां संगीत कॉलेज, 98.25 करोड़ रूपये लागत की दो लेन धनसोई बाईपास पथ (किलोमीटर 0 से 4.50) के निर्माण कार्य एवं 32 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से स्वास्थ्य केंद्र, भवन, बिजली एवं विकास संबंधी कुल 11 योजनाओं का शिलान्यास तथा 147 करोड़ रुपये की लागत से स्वास्थ्य केंद्र, भवन, बिजली एवं विकास संबंधी कुल 12 योजनाओं की उद्घाटन शामिल है।
