अजब-गजब

भारतीय यूट्यूबर का दुबई एयरपोर्ट पर खो गया था iPhone, दुबई पुलिस ने फ्लाइट से वापस भेजा चेन्नई

डेस्क : मिलनाडु के एक मशहूर यूट्यूबर मदन गौरी के साथ हाल ही में एक ऐसी घटना हुई, जिसने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है. मदन ने बताया कि कैसे उनका फोन दुबई एयरपोर्ट पर खो गया था और बिना किसी परेशानी के उन्हें वापस चेन्नई में मिल गया.

मदन गौरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके दुबई पुलिस और एमिरेट्स एयरलाइन को धन्यवाद दिया. उन्होंने बताया कि करीब एक हफ्ता पहले दुबई एयरपोर्ट पर उनका फोन कहीं गुम हो गया था. जब उन्होंने मदद के लिए स्टाफ से संपर्क किया, तो उन्होंने सिर्फ फोन की जानकारी ईमेल करने को कहा.

इसके बाद मदन चेन्नई वापस आ गए. कुछ ही दिनों में उन्हें एक ईमेल आया, जिसमें लिखा था कि उनका फोन मिल गया है. हैरानी की बात तो यह है कि दुबई पुलिस ने अगली ही फ्लाइट से उनका फोन बिना कोई पैसा लिए (फ्री में) चेन्नई भेज दिया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *