डेस्क :दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को सिविल लाइंस स्थित अपने कैंप कार्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच पहली जन सुनवाई की। कुछ हफ़्ते पहले आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लेकर आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति ने उन पर हमला किया था। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति द्वारा उन पर किए गए हमले के एक पखवाड़े बाद मुख्यमंत्री यह जनसुनवाई कर रही हैं। सुबह आठ बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं और मुख्यमंत्री से मदद मांगी
