पंजाब की सन्नौर सीट से AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा आज सुबह पुलिस कस्टडी से भाग गए। पुलिस जब उन्हें अरेस्ट करके थाने ले जा रही थी, तब उनके साथियों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। पूर्व पत्नी ने हरमीत सिंह पर FIR कराई थी। एक दिन पहले ही विधायक ने बाढ़ को लेकर भगवंत मान सरकार की खिंचाई की थी। इस वीडियो में हरमीत सिंह आरोप लगा रहे हैं कि मुझ पर AAP दिल्ली की टीम दबाव बना रही है।
