दरभंगा : दिल्ली पब्लिक स्कूल कादिराबाद, दरभंगा में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर तीन दिनों का भव्य खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अपने कौशल का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर बच्चों ने अपने खेल प्रशिक्षक रंजीत कुमार के दिशा-निर्देशानुसार अनेक
खेल प्रतियोगिताएं – कबड्डी, खो-खो, बास्केटबॉल आदि में भाग लेकर फिट इंडिया मूवमेंट से प्रेरित होकर अपने स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता दिखाई। इस अवसर पर छात्रों और शिक्षकों ने हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।

विद्यालय के निदेशक डॉ. शोएब अहमद खान ने छात्रों को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि खेल हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्रों को खेलों में भाग लेने और अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

आज कार्यक्रम का समापन विद्यालय के निदेशक, चेयरमैन, प्रधानाचार्य, उप-प्रधानाचार्य एवं सभी शिक्षक गण की उपस्थिति में हाउस विजेताओं को ट्रॉफी एवं खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर किया गया।
