अन्य

दरभंगा नगर जिला जदयू के अध्यक्ष, माधव झा पुनः सर्वसम्मति से चुन लिए गए

दरभंगा। दरभंगा शहर के किलाघाट स्थित कार्यालय सुशीला विवाह भवन पर बिहार प्रदेश जनता दलयूनाईटेड के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के निदेर्शानुसार नगर जिला दरभंगा में नगर निर्वाचन पदाधिकारी व जदयू के वरिष्ठ नेता, मदन प्रसाद राय की अध्यक्षता और पर्यवेक्षक संजीव कुमार झा की उपस्थिति मे दरभंगा नगर जिला जनता दल यूनाईटेड के अध्यक्ष के रूप में माधव झा सर्वसम्मति से निर्वाचित किये गए है। बैठक में सांगठनिक चुनाव वर्ष 2025 – 28 के सफलतापूर्वक,शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के लिए नगर जिला जनता दल यूनाईटेड के सभी सम्मानित कार्यकताओं ने नगर जिला निर्वाचन पदाधिकारी मदन प्रसाद राय और पर्यवेक्षक संजीव कुमार झा को सभी ने धन्यवाद दिया। चुनाव प्रक्रिया के बाद मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार का 75 वां जन्मदिन केक काटकर सभी कार्यकर्ताओ ने हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए उनकी लंबी उम्र, बेहतर स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से कामना किया गया। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओ ने आशा व्यक्त करते हुए कहा माधव झा के अध्यक्ष बनने से जनता दल यूनाईटेड ( जदयू ) पहले से और अधिक मजबूत होगा। रविवार के चुनावी प्रक्रिया मे कमरे आलम कमर, अधिवक्ता, श्याम किशोर प्रधान,अशोक कुमार सिंह, वार्ड 13 के पार्षद, राजीव कुमार सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद शशिचंद्र पटेल, पूर्व वार्ड पार्षद श्याम मण्डल, सुनील ठाकूर,अली हसन अंसारी,सुनील कुमार पप्पू,मनोज साह,अजयसत्संगी,विश्वभर पासवान,श्याम किशोर राम,मनीष झा रघू,तरुण मण्डल,ठाकुर ईश्वर प्रसाद,अनिल बिहारी,नवाब अख्तर,इकबाल राईन, अशोक कुमार झा,रौशन महतो, राजीव कुमार लालू,गौड़ी पासवान, मासूम परवेज,प्रीतम बिहारी,जितेन्द्र साह भानू,इल्तिजा खान,चंद्र किशोर महतो,अंजूला शर्मा,आसिफ कमाल, अरविंद सत्संगी,मो अशरफ,अंकु कुमार,राजकुमार महतो,त्रिलोकी सहनी,नीरज कुमार,सहित अन्य जदयू के कार्यकर्तागण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *