राष्ट्रीय

Megh Malhar Festival 2025 । कथक, राजस्थानी और बिहार की लोकधुनों ने बांधा समां

डेस्क :पटना। कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा भारतीय नृत्य कला मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को प्रेमचंद रंगशाला में मेघ मल्हार उत्सव 2025 का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग की सांस्कृतिक कार्य निदेशालय की निदेशक रूबी, प्रशासी पदाधिकारी भारतीय नृत्य कला मंदिर कहकशाँ, प्रेमचंद्र रंगशाला की सह-सचिव कृति आलोक और महमूद आलम, संयुक्त सचिव, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। इस दौरान “तमसो मां ज्योतिर्गमय” के उदघोष ने पूरे सभागार को दिव्यता और आध्यात्मिकता के आलोक से भर दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *